Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन मोटर साइकिल चोर दबोचे

थाना ठाकुरद्वारा पुलिस द्वारा चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार तीन आरोपित।

मुरादाबाद, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा पुलिस ने मंगलवार को 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। इनके पास से चोरी की 3 मोटरसाईकिल बरामद की गईं है।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह व ठाकुरद्वारा सर्किल के क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना डिलारी क्षेत्र के ग्राम ईलर निवासी कासिद अली पुत्र याकूब अली सोमवार को थाना ठाकुरद्वारा में दी तहरीर में बताया था कि उनकी मोटरसाइकिल थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र में ग्राम सुल्तानपुर दोस्त स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सामने से चोरी हो गई। इसके बाद थाना ठाकुरद्वारा पुलिस प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल के नेतृत्व में मोटर साइकिल बरामद करने और आरोपित चोर को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई।

आज इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल के निर्देशन में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान ग्राम फैजुल्लागंज तिराहे से कासिद अली द्वारा दर्ज कराए मुकदमें से संबंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम अस्लेमपुर निवासी संजू पुत्र महेश सिंह, ग्राम फर्रखपुर निवासी अतुल कुमार पुत्र गम्भीर सिंह, ग्राम लौंगी खुर्द निवासी अमित कुमार पुत्र उदल सिंह को गिरफ्तार किया गया। फिर पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिल और बरामद की गई। पकड़े गए तीनों आरोपितों पर अन्य मुकदमें भी पूर्व में दर्ज हैं।

वाहन चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम थाना ठाकुरद्वारा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल, उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर बलराम दीक्षित, हेड कांस्टेबिल साजिद अहमद, कांस्टेबिल राजू कुमार, योगेश कुमार व निशांत कुमार शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *