Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

पशु चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली पशु प्रेमी महिला ने एक पशु चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखा देने और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पशु प्रेमी महिला के मुताबिक वह करीब दो वर्ष पूर्व सेक्टर-122 स्थित एक क्लीनिक पर अपने कुत्ते का इलाज कराने गई थी। वहां उसकी मुलाकात पशु चिकित्सा कृष्ण प्रताप यादव से हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

इस बीच पशु चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि आरोपी चिकित्सक अब उसे अकेला छोड़कर गोरखपुर भाग गया है। उन्होंने बताया कि बिसरख कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *