सीएसए के फ्रेशर्स पार्टी में कुलपति ने छात्रों को दी अनुशासन की हिदायत

सीएसए में बीएससी कृषि, वानिकी, उद्यान व कम्युनिटी साइंस के छात्र-छात्राओं ने फ्रेशर्स पार्टी का किया आयोजन, कुलपति ने दी अनुशासन की हिदायत

कानपुर, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के कानपुर जनपद में कम्पनी बाग़ स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को विश्वविद्यालय के कैलाश भवन में बीएससी कृषि,बीएससी वानिकी,बीएससी उद्यान व कम्युनिटी साइंस के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष में प्रवेश पाए छात्र-छात्राओं को फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति व मंडलायुक्त के विजेंद्र पांडियन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. यह जानकारी सीएसए मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने दी.

सीएसए मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के 325 एवं द्वितीय वर्ष के 295 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया. उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के विजेंद्र पांडियन ने छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के बारे में बताते हुए अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने के निर्देश दिए.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह कार्यक्रम अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर मुनीष कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया. जिसमें विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि, अधिष्ठाता वानिकी एवं उद्यानकी के साथ-साथ छात्रावास अधीक्षकों ने प्रतिभाग किया.

इस मौके पर छात्र-छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. आशीष राठौर मिस्टर फ्रेशर्स व मीनाक्षी रंजन मिस फ्रेशर्स चुनी गई.

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Leave a Comment