Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा: गोल्ड मेडल विजेता खिलाडिय़ों के सम्मान में निकाला विजयी जुलूस

विजयी जुलूस निकालते लोग।

सिरसा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान के पिलानी में आयोजित 49 वीं जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आए अंकित, केवल व अनीष का सोमवार को नाथूसरी चोपटा में जोरदार स्वागत किया गया। चोपटा के शिव मंदिर धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चोपटा से गांव नाथूसरी कलां तक सैकड़ों लोगों ने मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों के साथ विजय जुलूस निकाला।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के पिलानी में आयोजित सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने दिल्ली की टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर ट्राफी जीती। हरियाणा की टीम से चोपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां निवासी अंकित कुमार और अनीष कुमार सोनी व ताजिया खेड़ा केवल कुमार ने भाग लिया और टीम को सफलता दिलाई। सम्मान समारोह मेंं कोच राहुल बैनीवाल के साथ पूर्ण दास महाराज ने फूल माला से स्वागत किया। सरपंच रीटा कासनिया, समाजसेवी रविंद्र कासनिया, हनुमान सिंह, अमर सिंह, विकास कुमार, बंशी मास्टर सहित सैकड़ों लोगों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि इन खिलाडिय़ों ने जिले का नाम प्रदेश व देश में रोशन किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *