Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते युवती का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस पर मामूली धाराओं में चालान करने का आरोप

ईद मिलादुन्नबी को लेकर जानकारी देते पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंंह।

मुरादाबाद, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मझोला थाना क्षेत्र में दलित युवती के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपित युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे अपहृत करने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में युवती ने वीडियो वायरल कर जिला पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोतियों को मामूली धारा में चालान कर छोड़ दिया था। एसपी सिटी ने शनिवार को बताया कि युवती के आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने गांव के दो युवकों पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों का धारा 126, 135 में चालान कर दिया था। शुक्रवार को युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल किया। युवती ने आरोप लगाया कि आए दिन रास्ते में रोककर उसके ऊपर मनचले अश्लील टिप्पणियां कर रहे हैं। उसके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हुई हैं। दबंगों की हरकतों के चलते उसका घर से निकलना दूभर हो गया है। वह लगातार डर के माहौल में रह रही है। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक और डराने-धमकाने वाले मैसेज भेजकर आरोपित उसको चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। युवती ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया कि आरोपित उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं।

पूर्व में उसने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने गंभीर धाराओं की जगह हल्की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस का कहना कि आरोपितों की बहन के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पीड़ित युवती के भाई के खिलाफ जून माह में कार्रवाई हुई थी। इस समय वह जेल में बंद है।

पुलिस अधीक्षक नगरी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाली युवती के भाई के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। युवती के आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *