Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

विदिशाः पंचायत उप चुनाव के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया संपन्न

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का भवन

– पंच पद के 19 में से 17 पदों पर एकल नाम निर्देशन पत्र प्राप्त

विदिशा, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतो के उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम (शेड्यूल) के अनुसार सोमवार को पंचायतों के स्तरीय उप निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। निर्धारित समय-सीमा के भीतर नाम निर्देशन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराई गई।

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित पंचायत में रिक्त पंच पद के कुल 19 पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र आमंत्रित किए गए थे, जिनमें से 17 पदों पर एकल नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। एकल नाम निर्देशन की स्थिति में नियमानुसार आगामी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

उन्होंने शेष पदों के संबंध में बताया कि विदिशा जनपद पंचायत में एक जनपद सदस्य हेतु दो नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए है जबकि सिरोंज जनपद पंचायत में एक सरपंच पद हेतु पांच नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए है इस प्रकार जिले में रिक्त 19 पंच पद के विरूद्ध 17, सरपंच के एक पद हेतु पांच और जनपद सदस्य हेतु दो नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं जबकि बासौदा एवं विदिशा में एक-एक पंच पद हेतु कोई नाम निर्देशन प्राप्त नहीं हुआ है।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। नाम निर्देशन की प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया तथा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *