विद्या भारती : पश्चिमी उप्र क्षेत्र 30 अंकों के साथ ओवरऑल चैम्पियन

सम्बोधित करते महापौर

–36वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

Prayagraj, 16 नवम्बर (Udaipur Kiran) . विद्या भारती अखिल Indian शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 36वीं राष्ट्रीय खेलकूद की चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह sunday को ज्वाला देवी इण्टर कॉलेज सिविल लाइन्स में हुआ. जिसमें विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल से पुरस्कृत किया गया.

विद्या भारती काशी प्रान्त के प्रचार प्रमुख विक्रम बहादुर सिंह परिहार के अनुसार प्रतियोगिता के परिणाम में पश्चिमी उ0प्र0 क्षेत्र 30 अंकों के साथ ओवरऑल चैम्पियन बना. जबकि उत्तर क्षेत्र 14 अंक के साथ द्वितीय एवं पूर्वी उ0प्र0 क्षेत्र 08 अंकों के साथ तृतीय रहा.

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि खेलों की यह विधा Indian कीर्ति को प्रसारित करने वाली होगी. जिसमें ये नौनिहाल खिलाड़ी भैया-बहिन के उज्ज्वल भविष्य की संकल्पना साकार होगी.

अध्यक्ष के रुप में महापौर गणेश केसरवानी ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हम एक ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं जो भारत को भविष्य में खेलां के क्षेत्र में अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित कराने में सफल रहेगा.

इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने अतिथियों का परिचय कराया तथा स्मृति चिन्ह एवं वस्त्रादि से स्वागत व अभिनन्दन किया. तत्पश्चात प्रान्तीय खेलकूद प्रमुख अजीत सिंह ने समारोह में परिणाम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के भैया भाव्यांश ने किया. कार्यक्रम को रंगारंग बनाए रखने हेतु ज्वाला देवी इण्टर कालेज सिविल लाइन्स की बहनों द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किया गया.

अन्त में क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश सिंह ने सभी आगुन्तकों, खिलाड़ी भैया-बहिनो, निर्णायकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया.

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Leave a Comment