Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

हावड़ा–मुंबई दुरंतो में सतर्कता, असुरक्षित महिला का रेस्क्यू

ट्रेन में असुरक्षित महिला को टाटानगर स्टेशन टीटीआई की उपस्थिति में आरपीएफ को सौंपते हुए रेलवे अधिकारी।

खड़गपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय रेल की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता का एक और उदाहरण सामने आया है। हावड़ा–मुंबई एसी दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12262) में यात्रा कर रही एक असुरक्षित महिला को समय रहते सुरक्षित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हवाले किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को ट्रेन में नियमित टिकट जांच और निरीक्षण अभियान के दौरान एक घर से भागी हुई महिला की पहचान की गई। हावड़ा के टिकट जांचकर्ता (टीटीआई) ए.आर.एस. राव ने महिला की स्थिति को नाजुक देखते हुए तत्काल उसे अपनी निगरानी में लिया और बिना देरी किए संबंधित रेलवे अधिकारियों को सूचित किया।

ट्रेन के टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया, काउंसलिंग और आगे की सहायता के लिए रेलवे सुरक्षा बल को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऑनबोर्ड स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सका।

रेल प्रशासन ने इस मानवीय पहल के लिए टीटीआई ए.आर.एस. राव और ट्रेन स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *