Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

विजय दिवस देश के जांबाज सैनिकों की वीरता, अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीकः महापौर

दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध में अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले वीर सशस्त्र बलों को नमन किया। उन्होंने विजय दिवस को देश के जांबाज सैनिकों की वीरता, अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक बताया।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर वीर सशस्त्र बलों को नमन करते हुए कहा कि विजय दिवस के पावन अवसर पर 1971 के युद्ध में अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले हमारे वीर सशस्त्र बलों को सादर नमन। यह दिन भारतीय सेना के साहस, रणनीतिक क्षमता और बलिदान का प्रतीक है, जिसने राष्ट्र को गौरव और आत्मविश्वास दिया।

महापौर ने कहा कि हमारे वीर जवानों की यह ऐतिहासिक विजय सदैव आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आज शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए, एक सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराते हैं।

उल्लेखनीय है कि विजय दिवस 1971 के भारत-पाक युद्ध में ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया और बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाई, जिसमें 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण था।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *