Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

विकासखंड कोट ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को सम्मानित करते विधायक राजकुमार पोरी

पौड़ी गढ़वाल, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद के बिकासखण्ड कोट में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के सम्मान में स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शनिवार को कोट ब्लाक सभागार में आयोजित समारोह में पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने कोट ब्लॉक के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टीवाद से ऊपर उठकर जनता के हित में मिल-जुलकर काम किया जाए।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों के विकास की रीढ़ हैं और उनके सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि गांवों के साथ-साथ पूरे कोट ब्लॉक, नगर क्षेत्र और सम्पूर्ण पौड़ी विधानसभा का समग्र विकास होगा। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में सभी का सहयोग जरूरी है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गणेश कोहली, ज्येष्ठ प्रमुख उपेन्द्र भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसांई आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *