Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा: रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखी कई समस्याएं, एडीसी ने दिया समाधान का निर्देश

गांव नीलांवाली में रात्रि ठहराव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते एडीसी।

सिरसा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने के उद्देश्य से गुरुवार रात्रि को सिरसा जिले के गांव नीलांवाली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने 48 से ज्यादा जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागों से कहा कि आमजन की सामान्य स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े और समाधान शिविर या रात्रि ठहराव जैसे कार्यक्रमों का इंतजार ही न करना पड़े। ग्रामीणों द्वारा गांव में बस सुविधा न होने संबंधी समस्या को प्रमुखता से रखा गया, जिस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जीएम रोडवेज को स्थाई समाधान के निर्देश दिए। इसी तरह इंतकाल, अवैध कब्जा हटवाने व सौ-सौ वर्ग गज के प्लॉटों की निशानदेही करवा कर कब्जा सौंपने संबंधी शिकायतों पर भी एडीसी ने संबंधित विभागों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

बिजली निगम से संबंधित शिकायतों पर भी उन्होंने विभाग को प्राथमिकता व त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बुजुर्गों द्वारा गांव में पेंशन वितरण न होने की समस्या पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने डीएसडब्ल्यूओ और एलडीएम को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इसी तरह बिजली की तारों को बदलने, गुलाबी राशन कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाल की समस्या, ढाणियों में पानी व बिजली की पर्याप्त उपलब्धता, पोल टूटने संबंधी समस्या, पाइपलाइन तोडऩे संबंधी, गली में पानी भराव, बिजली मीटर लगवाने व स्कूल की दीवार बनाने आदि ग्रामीणों की शिकायतों को अतिरिक्त उपायुक्त ने बारीकी से जाना और उन्होंने विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को विशेष तौर पर निर्देश दिए कि वे क्षेत्र की नहरों पर बने पुलों पर रेलिंग- दीवार होने की जांच करें और आवश्यकता अनुसार मुरम्मत आदि पर विशेष ध्यान दें ताकि धुंध के मौसम में इस कारण सड़क हादसे न हो।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *