अररिया के नए जिलाधिकारी के रूप में विनोद दूहन ने किया पदभार ग्रहण

अररिया फोटो:विनोद दूहन ने नए डीएम के रूप में दिया योगदान

अररिया, 12 दिसम्बर(Udaipur Kiran) .

अररिया के नए जिलाधिकारी के रूप में विनोद दूहन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी रोजी कुमारी द्वारा उन्हें प्रभार सौंपा गया.

पदभार ग्रहण करने से पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के अदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया.

इस दौरान जिला कोषागार पदाधिकारी, सहायक कोषांग पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.

इस क्रम में नव पदस्थापित जिलाधिकारी विनोद दूहन द्वारा जिले की प्राथमिकताओं, विकासात्मक योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की संक्षिप्त जानकारी भी ली गई. नये जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देने की बात कही.

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Leave a Comment