Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

पेरू में जेनेरेशन ‘जेड’ के हिंसक प्रदर्शन

लीमा, (पेरू), 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । नेपाल और फ्रांस के बाद अब पेरू में नए राष्ट्रपति जोस जेरी के इस्तीफे की मांग काे लेकर जेनेरेशन ‘जेड’ के हिंसक प्रदर्शनाें में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।

हालांकि जेरी ने इस्तीफा देने से साफ इंकार कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनाें में लगभग 100 लोग घायल भी हुए, जिनमें 80 पुलिसकर्मी और 10 पत्रकार शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि वे एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से हुई माैत की घटना की जांच कर रहे हैं।

इस बीच जेरी ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा, देश की स्थिरता बनाए रखना मेरी ज़िम्मेदारी और मेरी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि वह देश में अपराध से निपटने के लिए बल प्रयाेग से भी गुरेज नहीं करेंगे।

युवाओं के लिए बेहतर पेंशन और वेतन की मांग को लेकर एक महीने पहले शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अपराध, भ्रष्टाचार और सरकार के प्रति मोहभंग के कारण व्यापक रूप ले चुके हैं।

एक दशक से भी कम समय में सातवें राष्ट्रपति बने जेरी के 10 अक्टूबर को शपथ ग्रहण करने के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने उनसे और अन्य सांसदों से इस्तीफा देने की मांग की।

इस बीच अभियोजक कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि वह 32 वर्षीय प्रदर्शनकारी और हिप-हॉप गायक एडुआर्डो रुइज़ की मौत की जाँच कर रहा है। अभियोजकों के अनुसार, हज़ारों युवाओं के सामूहिक प्रदर्शन के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी।

कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि उसने इस मामले में बैलिस्टिक साक्ष्य एकत्र करने का आदेश दिया है। कार्यालय के अनुसार, प्रदर्शनों में कम से कम 24 प्रदर्शनकारी और 80 पुलिस अधिकारी घायल हुए।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अनुसार घायलाें में दस पत्रकार शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने प्रदर्शनकारी की मौत पर खेद व्यक्त किया है।

गाैरतलब है कि हाल ही में नेपाल, फिलीपींस, इंडोनेशिया, केन्या और मोरक्को में भी जेनरेशन जेड के इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नवनी करवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *