विरासत महोत्सव : बच्चों ने पेंटिंग में दिखाई प्रतिभा

देहरादून, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विरासत महोत्सव में मंगलवार को 86 बच्चों ने पेंटिंग और अन्य कलाओं से संबंधित कार्याें में अपनी प्रतिभा दिखाई। क्राफ्ट कार्यशाला में बच्चों ने मिट्टी के बर्तन, पतंग, कागज के फूल, कपड़े से अलग—अलग प्रकार की आकर्षक और बेहतरीन वस्तु बनाने के विधि को भी सीखा। विरासत महोत्सव में लतिका बिहार स्कूल के 40, ओलम्पस हाई के 10, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बालावाला के 16 और लतिका रॉय फाऊंडेशन के 20 स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किशा। बच्चों ने क्राफ्ट कार्यशाला में डॉल बनाने, ग्लास और बोतलों पर पेंटिंग करना सीखा। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बालावाला के छात्र विदित बर्थवाल, ओलंपस के बच्चे दिल्ली के देवेंद्र चाचा से मिट्टी के बर्तन बनाने की विधि को सीखा। बच्चों ने रामपुर, उत्तर प्रदेश के शावेज मियां से पतंग बनाना सीखा। क्राफ्ट कार्यशाला में विरासत की तरफ से वॉलिंटियर्स में नेहा जोशी,अरिहंत, अनुज सहित अन्य उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार



