Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
TECHNOLOGY

Vodafone Idea ने घटाई 98 रुपये वाले प्लान की वैधता, अब सिर्फ 10 दिन मिलेगी सेवा

(Udaipur Kiran News)। Vodafone Idea (Vi) ने अपने सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान की वैधता में बदलाव किया है। कंपनी का 98 रुपये वाला प्लान, जो पहले कई सर्किलों में 14 दिन की वैधता के साथ आता था, अब घटकर सिर्फ 10 दिन रह गया है। यह Vi का सबसे सस्ता सेवा वैधता वाला प्लान है, जो निजी टेलीकॉम कंपनियों के बीच 100 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है। अन्य निजी टेलीकॉम कंपनियों के ऐसे प्लान आमतौर पर 200 रुपये के आसपास आते हैं।

Vodafone Idea

Vodafone Idea Rs 98 Plan Details
इस प्लान को पहली नजर में सस्ता समझा जा सकता है, लेकिन महीनेभर तक सिम सक्रिय रखने के लिए ग्राहकों को इसे तीन बार रिचार्ज करना होगा। यानी कुल खर्च लगभग 294 रुपये बैठता है, जो ग्राहकों के लिए लंबी अवधि में महंगा सौदा साबित हो सकता है।

प्लान के तहत ग्राहकों को 200MB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि, इसमें आउटगोइंग एसएमएस की सुविधा शामिल नहीं है। केवल पोर्ट-आउट मैसेज (1900 पर) नियमित शुल्क के साथ भेजा जा सकता है। निर्धारित डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB की दर से चार्ज लगेगा।

यह प्लान इस समय Vi का सबसे सस्ता प्रीपेड ऑफर है और लगभग सभी सर्किलों में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने इसे कुछ क्षेत्रों से हटाया तो ग्राहकों को अपने सर्किल की जानकारी जांचनी होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *