Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

बाराकोट में उल्टी दस्त का प्रकोप,आठ अस्पतात में भर्ती

अस्पताल के बाहर बैठे तीमारदार

चंपावत, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जनपद के विकासखंड बाराकोट की झिरकुनी ग्राम सभा में बुधवार को उल्टी-दस्त होने से आठ ग्रामीण बीमार पड़ गए। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी। बीमार लोगों का उप जिला अस्पताल लोहाघाट में उपचार के लिए भर्ती किया गया।

बुधवार दोपहर अचानक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आपातकालीन वाहन 108 से अस्पताल पहुंचाया गया। बीमारों में झिरकुनी के जगदीश चन्द्र जोशी, माधवी देवी, सुरेश चन्द्र, कपिल जोशी, भागा देवी, सोनू जोशी, सपना जोशी और माधवी देवी शामिल हैं।

ग्राम प्रधान नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि सोमवार से ही कुछ ग्रामीण अस्वस्थ थे, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा था। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा कि बीमारी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सभी बीमारों की उम्र 17 से 60 वर्ष के बीच है।

इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही बाराकोट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम झिरकुनी भेजी गई। टीम को पानी और खाने के नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि आठ मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिनमें से छह को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो का उपचार जारी है।

(Udaipur Kiran) / Rajiv Murari

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *