Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान शुरू, 1779 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव मतदान करने के लिये औपचारिकताएं पूरी करते अधिवक्ता।

नैनीताल, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उच्च न्यायालय एसोसिएशन के चुनाव में लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसे अच्छी संख्या में हुआ मतदान माना जा रहा है।

सोमवार सुबह दस बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। बार के कुल 1779 अधिवक्ता सदस्य मताधिकार के लिये वैध तय थे, जो अब तक के चुनावों में सर्वाधिक संख्या है। पहले घंटे में 52 मत पोस्टल माध्यम से पड़े। जबकि अपराह्न चार बजे तक लगभग 1100 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। प्रत्याशी अंतिम समय तक समर्थन जुटाने में लगे रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली ने बताया कि मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए और सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए। ‘वन वोट, वन बार’ यानी एक अधिवक्ता पूरे प्रदेश में केवल एक बार संघ के लिये ही मतदान कर सकता है, इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए सभी अधिवक्ताओं से मतदान से पूर्व शपथ पत्र भरवाया गया था। मतदान के दौरान लंच हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति आलोक महरा भी मतदान स्थल पहुंचे। उल्लेखनीय है कि ये सभी पूर्व में हाईकोर्ट बार के सदस्य रहे हैं, जबकि न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

चुनाव प्रक्रिया की निगरानी में मुख्य चुनाव अधिकारी के अतिरिक्त सलाहकार रवींद्र बिष्ट, पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी कांडपाल व डॉ. महेंद्र पाल सहित चुनाव अधिकारियों की टीम जुटी है। मतदान के लिए प्रदेश के लगभग सभी जनपदों से भी उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता पहुंचे, और मताधिकार का प्रयोग किया।

यह हैं प्रत्याशी

उल्लेखनीय है किउच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अंजलि भार्गव, निवर्तमान अध्यक्ष डीसीएस रावत, डीके जोशी और मनीषा भंडारी, महासचिव पद पर अक्षय लटवाल, भूपेंद्र कोरंगा और सौरभ अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम कौशल व सुशील वशिष्ठ, महिला उपाध्यक्ष पद पर चेतना लटवाल व मीना बिष्ट तथा कोषाध्यक्ष पद पर गुरबानी सिंह व शुभ्र रस्तोगी चुनाव मैदान में हैं, जबकि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर भुवनेश जोशी, मनोज शर्मा, निरंजन भट्ट, शिवांगी गंगवार और विश्व प्रकाश बहुगुणा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव कांडपाल, उपसचिव प्रशासन में विश्वस्त कांडपाल, उपसचिव-प्रेस पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अविदित नौलियाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी-महिला पद पर श्रुति जोशी और कनिष्ठ कार्यकारिणी-महिला पद पर उन्नति पंत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *