Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

लूट के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार

पुलिस का लोगो

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज ने एक विशेष अभियान के तहत लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गौतमपुरी निवासी मोमिन उर्फ मोबिन (31) के रूप में हुई है। आरोपित थाना न्यू उस्मानपुर में दर्ज लूट के मामले में वांछित था और उसे पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बुधवार को बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपित मोमिन उर्फ मोबिन चोरी-छिपे गौतमपुरी इलाके में रह रहा है। इसके बाद टीम ने स्थानीय स्तर पर सत्यापन किया और रिकॉर्ड खंगाले, जिससे पुष्टि हुई।पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपित को दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपित मोमिन उर्फ मोबिन अशिक्षित है और मजदूरी का काम करता है। वह लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए छिपकर रह रहा था।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *