मुठभेड़ में गौकशी का वांछित आरोपित गिरफ्तार, साथी फरार

मुठभेड़ में घायल वांछित गौकशी आरोपी मेहरबान उर्फ लुक्का को हिरासत में ले जाती आंवला पुलिस टीम.

बरेली, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के बरेली जिले में गौकशी के खिलाफ चल रहे अभियान में आंवला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. देर रात पुलिस और गौकशी के वांछित आरोपिताें के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी मेहरबान उर्फ लुक्का को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उसका साथी नाजिम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है.

Superintendent of Police (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने sunday काे बताया कि Saturday देर रात 2:30 बजे वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बाबू मिश्रा पुलिस टीम के साथ गौकशी से जुड़े मुकदमों में वांछित आरोपिताें की तलाश में गश्त पर थे. इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो संदिग्ध बिना नंबर प्लेट की बाइक से वजीरगंज की ओर से आ रहे हैं. पुलिस ने मनोना मार्ग पर घेराबंदी की. खुद को घिरता देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में मेहरबान घायल होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. दूसरा आरोपी माैके से फरार हो गया. अभियुक्त के पास से पुलिस काे तमंचा, कारतूस, छुरा, रस्सियां और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई.

एसपी साउथ ने बताया कि गौकशी जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, जिले में अवैध पशु वध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मुठभेड़ में वांछित आरोपित की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है. फरार आरोपित की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गई हैं और शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.————–

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Leave a Comment