Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस मुठभेड़ में वांछित गौ-तस्कर गोली लगने से घायल

पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार वांछित तस्कर संजय भारती।

मीरजापुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गो-तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मड़िहान पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित गौ-तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जुड़िया जंगल में हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित संजय भारती के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व मड़िहान थाना क्षेत्र में क्रूरता पूर्वक पिकअप वाहन में गोवंशों को बांधकर वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोवंशों को सुरक्षित बरामद कर लिया था, लेकिन घटना में शामिल एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

सोमवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर मड़िहान पुलिस जुड़िया जंगल पहुंची। पुलिस को देखते ही वांछित तस्कर संजय भारती ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सीएचसी मड़िहान पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मड़िहान पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और गौ-तस्करों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्राधिकारी आपरेशन मंजरी राव ने बताया कि आरोपित के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *