Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सी लागण लागी, ग्रामीण इलाकों में निकले गर्म कपड़े

माैसम

जयपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रदेश के पारे में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। अंचल के ग्रामीण इलाकों में अब सर्दी का असर दिखने लगा है। ग्रामीण इलाकों में शाम होते ही पंखे चलना बंद हो जाते है। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना और ओढऩा शुरू कर दिया है। मंगलवार रात 14.8 डिग्री के साथ नागौर की रात सबसे सर्द रही।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा। प्रदेश के 23 शहरों का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 36.8 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 23.6 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही। जयपुर के पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *