Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

वाशिंगटन ने काराकास पर दबाव बढ़ाया, अमेरिका ने वेनेजुएला का दूसरा व्यापारिक जहाज किया जब्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। फोटो - इंटरनेट मीडिया

काराकास (वेनेजुएला), 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वाशिंगटन ने काराकास पर दबाव बढ़ा दिया है। इससे अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर आर्थिक मार करते हुए उसका पूरा विदेशी व्यापार ही चौपट कर दिया है। अमेरिका ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए वेनेजुएला का दूसरा व्यापारिक जहाज जब्त कर लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बीच निकोलस मादुरो सरकार को कड़ी चेतावनी दी है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। अधिकारी के अनुसार, इस जहाज को अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास जब्त किया। इस महीने ऐसा दूसरा वाकया है। यह ट्रंप के देश से आने-जाने वाले प्रतिबंधित तेल टैंकरों की नाकाबंदी की घोषणा के बाद हुआ है। अमेरिका ने 10 दिसंबर को स्किपर नामक बड़े तेल टैंकर को जब्त किया था। अधिकारी के अनुसार, ताजा जब्त किए् गए जहाज पनामा का झंडा लगा हुआ था। वह वेनेजुएला का तेल लेकर एशिया जाने की तैयारी में थी।

अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक सात मिनट का वीडियो पोस्ट किया। इसमें एक हेलीकॉप्टर टैंकर के ऊपर मंडराता दिख रहा है। उन्होंने लिखा कि टैंकर को कोस्ट गार्ड ने सुरक्षा विभाग की मदद से भोर से पहले दबोच लिया। इस बीच, वेनेजुएला के विदेशमंत्री ने शनिवार को घोषणा की कि ईरान ने अमेरिकी सरकार के इस कदम को समुद्री डकैती कृत्य की संज्ञा दी है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सेना के युद्धक जहाज और युद्धपोत प्रशांत महासागर में तैनात हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को डर है कि अमेरिका उनके देश पर हमला कर सकता है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो संयुक्त राष्ट्र से अमेरिकी घेराबंदी खत्म कराने की अपील कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *