
रायपुर, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chhattisgarh में साय सरकार के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार की शाम न्यू सर्किट हाउस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में Chief Minister विष्णुदेव अपने मंत्रियों के साथ सरकार के कामकाज की रिपोर्ट पेश की. Chief Minister साय ने कहा कि राज्य सरकार ने पुनर्वास नीति में बड़ा बदलाव किया है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए साय ने कहा कि कांग्रेस के हर पाप को धोने का काम हम कर रहे हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उन पर जितना इनाम है उसका पूरा पैसा मिलेगा.
Chief Minister ने कहा कि आज देश देख रहा है कि हमारे जवानों ने मुस्तैदी और साहस के साथ नक्सलियों से लड़ाई लड़ी. अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की तरफ है. पिछली कांग्रेस की सरकार पांच सालों में नक्सलवाद के खिलाफ जो काम नहीं कर पाई है, उससे ज्यादा काम हमने दाे सालों में करके दिखाया है.
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर Chief Minister ने दो साल की उपलब्धियां गिनाई. राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त अब तक किसानाें को नहीं मिली है, इस सवाल पर सीएम साय ने कहा, भूपेश सरकार का पूरा पाप हम धो रहे हैं. सबके प्रति न्याय होगा, धैर्य रखिए.
कांग्रेस ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन का बहिष्कार किया है. इस पर Chief Minister विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस हार से बौखला गई है. हर चुनाव में हारे हैं. बिना तथ्य के विपक्ष बात करता है. हम चाहते हैं कि विपक्ष मजबूत रहे, लेकिन ये उनका पर्सनल मैटर है.
Chief Minister साय ने बताया कि सरकार ने अपने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख आवास स्वीकृत किए थे. उन्होंने कहा कि इससे आवासहीन परिवारों का सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अनुरूप धान का बकाया बोनस और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की राशि किसानों को दी गई.कांग्रेस ने भी बोनस देने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया. सरकार ने अटल Biharी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को बोनस जारी किया.Chief Minister साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से सरकार लगातार महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण दे रही है.
अब तक 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि इससे आज महिलाओं के चेहरों पर संतोष और भरोसा दोनों दिखाई देता है.
पीएससी में सुधार और पारदर्शिता को लेकर Chief Minister ने कहा कि आज पीएससी के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ा है. “युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है.
पत्रकार वार्ता के दौरान Chief Minister ने सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया और कहा कि Chhattisgarh की भाजपा सरकार के दो वर्ष “सफलतम” रहे हैं. उन्होंने जनता को जनादेश के लिए नमन करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास कर यह जनादेश दिया.
इस दौरान उप-Chief Minister विजय शर्मा, अरुण साव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े और श्यामBiharी जायसवाल भी मौजूद हैं.
————–
(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा
