Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

कोलकाता में मौसम साफ, सुबह हल्का कोहरा—ठंड बनी रहेगी

कोलकाता का मौसम

कोलकाता, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

कोलकाता और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार मध्याह्न तक आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, रविवार को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा।

हवा में नमी की मात्रा भी अपेक्षाकृत अधिक बनी हुई है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर को 11:30 बजे से 22 दिसंबर को 11:30 बजे तक तथा 22 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे से अब तक शहर में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा और नागरिकों को सुबह के समय कोहरे को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *