Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

वलसाड एवं हिसार के बीच साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन

मुंबई, 16 अक्टूबर, (Udaipur Kiran News) । पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा तथा दिवाली एवं छठ पूजा के दौरान वलसाड एवं हिसार स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्‍पेशल ट्रेन चलाएगी। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04728 वलसाड-हिसार स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वलसाड से 14:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:05 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2025 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04727 हिसार-वलसाड स्पेशल प्रत्येक बुधवार को हिसार से 12:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.30 बजे वलसाड पहुंचेगी। 15 अक्टूबर से शुरू हुई यह ट्रेन 5 नवंबर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्‍या 04728 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू है। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

(Udaipur Kiran) / कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *