
संभल, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद संभल के एंचौड़ा कम्बोह के कल्कि धाम में आयोजित हो रहे कल्कि महोत्सव में शामिल होने पहुंचे भाजपा नेता मनोज तिवारी का बड़ा बयान आया है. उन्हाेंने कहा कि जो-जो इस राष्ट्र के विरुद्ध कार्य करेगा वो भस्म हो जाएगा.
जनपद संभल के एंचौड़ा कम्बोह में आज से शुरू हुए कल्कि महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपा सांसद और दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि देखिए पहले तो मैं आपको बताऊं, आज हमारे मन में अद्भुत एक अनुभूति हो रही है. मैं आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ कल्कि धाम में हूं और यहां आने के बाद मेरा मन कह रहा है कि जो-जो इस राष्ट्र के विरुद्ध कार्य करेगा वो भस्म हो जाएगा.
(Udaipur Kiran) / Nitin Sagar
