Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

जींद में पति पर पत्नी-बेटी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई

शहर थाना सफीदों।

-गंभीर झुलसे व्यक्ति को किया गया पीजीआई रेफर

जींद, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जींद के सफीदों स्थित वार्ड-3 में पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़ित अशोक की शिकायत पर पत्नी एवं बेटी के खिलाफ जान लेने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अशोक ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम को वह अपने मकान के बाहर बैठा था। उसकी बेटी उसे चाय के बहाने बुला कर अंदर ले गई। जिसके बाद अचानक धुआं उठा और वह झुलस गया। बचाव में शोर मचाए जाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। अशोक ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी तथा पत्नी ने कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाई है।

रविवार को शहर थाना सफीदों प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अशोक की शिकायत पर उसकी बेटी तथा पत्नी के खिलाफ जान लेने की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *