Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

मोटरसाइकिल और पिकअप वैन की टक्कर में पत्नी की मौत, पति घायल

ठेंगासोल में एक्सीडेंट

बिष्णुपुर, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ठेंगाशोल लोहारी के चंदाबिला, मंडी सतमौली इलाके में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक मोटरसाइकिल और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका और उनका पति बाजार करके अपने घर की तरफ लौट रहे थे। उसी समय यह घटना हुई। स्थानीय लोगों द्वारा बुरी तरह घायल पति को तुरंत बिष्णुपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिकअप वैन का चालक हादसे के बाद फरार है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

स्थानीय लोग सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे की खबर गांव में तेजी से फैल गई है और लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *