बुज़ुर्ग महिला के घर पर जंगली हाथी का हमला, घर क्षतिग्रस्त

अलीपुरद्वार, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के शालकुमारहाट में एक बुज़ुर्ग महिला हाथी के हमले में बाल-बाल बच गई। हालांकि हाथी के हमले में बुज़ुर्ग महिला का घर क्षतिग्रस्त हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 70 वर्ष की लक्ष्मी हाजरा शालकुमार एक नंबर ग्राम पंचायत के प्रधानपाड़ा गांव में अकेले एक घर में रहती है। परिवार में उनका कोई नहीं है और वह भीख मांगकर अपना गुज़ारा करती है। बढ़ती उम्र के कारण उनकी सुनने और देखने की क्षमता भी कम हो गई है।
मंगलवार तड़के जंगल से दो जंगली हाथी गांव में घुस आया और बुज़ुर्ग महिला घर पर धावा बोल दिया। उस समय महिला घर पर सो रही थी। महिला को इसका अहसास नहीं हुआ। हाथी घर में रखे भीख में मिला चावल और चूड़ा चट कर गया। तभी पड़ोसियों को हाथी के आने की भनक लगी और वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।
जलदापाड़ा वन विभाग ने बताया कि बुज़ुर्ग महिला के घर की मरम्मत कराई जाएगी।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार



