Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो में करेंगे स्थानीय स्वदेशी ब्रांड प्रोडक्ट्स को विशेष रूप से प्रोत्साहित

बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो में करेंगे स्थानीय स्वदेशी ब्रांड प्रोडक्ट्स को विशेष रूप से प्रोत्साहित

बीकानेर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा 8 जनवरी 2026 से आयोजित किए जा रहे बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो में व्यापार और उद्योग के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा स्थानीय स्वदेशी ब्रांड प्रोडक्ट्स को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह जानकारी मंडल द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष जुगल राठी ने पत्रकाराें काे बताया कि छोटे व मध्यम उद्यमियों को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुँचाने के लिए एवं अपने ब्रांड की एक विशेष पहचान दिलाने के लिए ट्रेड फेयर एक्सपों का आयोजन किया जा रहा है, बीकानेर में पहली बार एक्सपो व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे एवं बीकानेर एवं राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

व्यापार मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि स्थानीय व स्वदेशी ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए ट्रेड फेयर एक्सपों का आयोजन किया जाएगा, इससे ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी मजबूती मिलेगी। व्यापारिक नेटवर्किंग, नए समझौते, उत्पाद लॉन्चिंग और उपभोक्ताओं के लिए विशेष ऑफर्स इस आयोजन की प्रमुख विशेषताएँ रहेंगी। इस एक्सपों में फन, फूड व मनोरंजन व बच्चों के लिए गेम जोन सभी प्रकार की सूविधा उपलब्ध रहेगी।

इस अवसर पर वेद प्रकाश अग्रवाल, परविन्द्र सिंह राठौड़, प्रेम जोशी, सुशील कुमार यादव, विजय रांका, साजिद सुलेमानी, बजरंग लाल सेवग, जनक प्रकाश हर्ष, शंकर लाल अग्रवाल, मनोज सोलंकी, राजु मुलचंदानी, नरेन्द्र खत्री, किशन लोहिया मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *