Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

पूसीरे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का करेगा परिचालन

भारतीय ट्रेन

गुवाहाटी, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । क्रिसमस और नव वर्ष-2026 की अवधि के दौरान पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने फेस्टिव यात्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेनों में ट्रेन संख्या 05609/05610 (गुवाहाटी-सायरंग-गुवाहाटी), ट्रेन संख्या 05905/05906 (डिब्रूगढ़-लखनऊ-डिब्रूगढ़) और ट्रेन संख्या 04078/04077 (नई दिल्ली-कामाख्या-नई दिल्ली) शामिल हैं, जो फेस्टिव सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेंगी।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने रविवार काे बताया कि ट्रेन संख्या 05609/05610 (गुवाहाटी – सायरंग – गुवाहाटी) क्रिसमस स्पेशल प्रत्येक दिशा से 02-02 फेरों के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 05609 (गुवाहाटी – सायरंग) स्पेशल 22 और 24 दिसंबर को गुवाहाटी से 06:00 बजे रवाना होगी और सायरंग 19:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05610 (सायरंग – गुवाहाटी) स्पेशल 23 और 25 दिसंबर को सायरंग से 06:00 बजे रवाना होगी और गुवाहाटी 19:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए 02 जनरल सेकंड क्लास, 08 स्लीपर क्लास, 02 एसी 3-टियर और 02 जनरल कम लगेज क्लास कोचों की व्यवस्था होगी।

ट्रेन संख्या 05905/05906 (डिब्रूगढ़ – लखनऊ – डिब्रूगढ़) स्पेशल प्रत्येक दिशा से एक-एक फेरा के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 05905 (डिब्रूगढ़ – लखनऊ) स्पेशल ने 19 दिसंबर को डिब्रूगढ़ से 14:00 बजे अपनी यात्रा शुरू की है और रविवार को लखनऊ जंक्शन 16:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05906 (लखनऊ – डिब्रूगढ़) स्पेशल 23 दिसंबर को 23:30 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी और 26 दिसंबर को डिब्रूगढ़ 05:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन यात्रियों की सुविधा के 14 स्लीपर क्लास कोच और 02 सिटिंग कम लगेज रेक की व्यवस्था होगी।

ट्रेन संख्या 04078/04077 (नई दिल्ली – कामाख्या – नई दिल्ली) रिजर्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक दिशा से 03-03 फेरों के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04078 (नई दिल्ली – कामाख्या) स्पेशल 20, 25 और 30 दिसंबर को नई दिल्ली से 19:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन कामाख्या 10:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 04077 (कामाख्या – नई दिल्ली) स्पेशल 22 एवं 27 दिसंबर तथा एक जनवरी, 2026 को कामाख्या से 14:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन नई दिल्ली 08:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन यात्रियों के सुविधा के लिए 02 एसी-2 टियर क्लास, 04 एसी-3 टियर क्लास, 04 जनरल क्लास और 08 स्लीपर क्लास की व्यवस्था होगी।

——————-

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *