Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सुरतरंग सुनहरी आवाज़ों की तलाश होगी गुलाबी नगरी में

सुरतरंग सुनहरी आवाज़ों की तलाश होगी गुलाबी नगरी में

जयपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । संगम कला ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित मास्टर मदन स्मृति गायन प्रतियोगिता सुरतरंग : सुनहरी आवाज़ों की तलाश का आयोजन 6 दिसंबर (शनिवार) को वेस्टा इंटरनेशनल होटल गोपालबाड़ी में होगा।

संगम कला ग्रुप राजस्थान अध्यक्ष और आयोजक जय सूद ने बताया कि सुरतरंग प्रतियोगिता में चार वर्गों में प्रतिभागी अपना ऑडिशन सब-जूनियर,जूनियर,सीनियर और ओपन वर्ग में दे सकेंगे।

जय सूद ने बताया कि प्रतियोगिता फिल्मी और गैर-फिल्मी दोनों श्रेणियों में आयोजित होगी। हर साल की तरह इस बार भी प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा गायक-गायिका अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचेंगे।

सूद ने कहा कि यह प्रतियोगिता वर्षों से युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जानी जाती है और इसी मंच ने सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, आनंद राज आनंद, जावेद अली, पनाज मसानी, तोशी और शारिब जैसे नामचीन कलाकार देश को दिए हैं।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *