Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BUSINESS

आगामी केंद्रीय बजट क्या रविवार को होगा पेश, एक फरवरी को रविदास जयंती की छुट्टी

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण का फाइल फोटो

नई दिल्‍ली, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय बजट 2026-27 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केंद्रीय बजट हर वर्ष एक फरवरी को पेश होता है। इस बार एक फरवरी 2026 को रविवार पड़ रह है। तो क्या इस बार केंद्रीय बजट रविवार, एक फरवरी को पेश होगा या सोमवार दो फरवरी को?

साल 2017 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार केंद्रीय बजट पेश करने की तारीख एक फरवरी तय कर रखी है, लेकिन अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि यह तारीख रविवार को आए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार भी बजट एक फरवरी को ही पेश किया जाएगा या तारीख बदली जा सकती है। क्योंकि, साल 2026 में एक फरवरी को रविवार है, उसी दिन गुरु रविदास जयंती भी है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा। वे लगातार 8 बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने 8 पूर्ण बजट पेश किया था, लेकिन उन्होंने दो अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में ऐसा किया था। वहीं, सीतारमण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली दो लगातार सरकारों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली वित्त मंत्री बनेंगी।

साल 2025 में गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी (बुधवार) को पड़ी थी, जो संसद के बजट सत्र के बीच में थी। इस वजह से दोनों सदनों में उस दिन कोई बैठक नहीं हुई थी। इससे पहले 18 फरवरी 1981 को भी गुरु रविदास जयंती पर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। अगर एक फरवरी को बजट पेश किया जाता है, तो 2017 में बजट की तारीख बदलने के बाद यह पहला मौका होगा, जब रविवार को बजट पेश किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सरकार एक फरवरी की अपनी परंपरा को बरकरार रखना चाहती है।

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि बजट की तारीख पर फैसला समय आने पर कैबिनेट कमेटी लेगी। हालांकि, रविदास जयंती केंद्र सरकार की ‘पब्लिक हॉलिडे’ लिस्ट में नहीं बल्कि ‘रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे’ में आती है। ऐसे में रविवार होने के बावजूद संसद की विशेष बैठक बुलाकर केंद्रीय बजट पेश किया जा सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *