Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

वायरमैन 40हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

मुंबई,16 अक्टूबर ( हि. स.) । ठाणे से सटे पालघर जिले के मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में वसई तहसील के नालासोपारा पूर्व में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित कंपनी के वायरमैन 45वर्षीय राजेश रामप्रसाद सरोज को पालघर भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने आज 16अक्टूबर 2025को शिकायतकर्ता बढ़ई ( कारपेंटर ) से चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने बाद में स्थानीय पुलिस स्टेशन में रिश्वत लेने पर मामला भी दर्ज कराया है।ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा आज बताया गया है कि 49वर्षीय शिकायतकर्ता बढ़ई है।विगत 2अक्टूबर ,2025को उनके घर की बिजली समय पर बिल की अदायगी नहीं करने से बिजली कनेक्शन खंडित कर दिया था।10अक्टूबर को जब शिकायतकर्ता ने पुनः बिजली प्रदाय करने हेतू संबंधित वायरमैन राजेश रामप्रसाद सरोज से संपर्क करने पर उन्होंने इस कार्य के लिए साठ हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसके बारे में 12 अक्टूबर को पालघर ब्यूरो को शिकायत दर्ज भी कराई थी।ब्यूरो अधिकारियों ने 13,अक्टूबर को की गई छानबीन में इसे सही भी पाया था।इसी बीच शिकायतकर्ता के पुनः संपर्क करने और मामला सुलझाने का अनुरोध करने पर वायरमैन राजेश रामप्रसाद सरोज रिश्वत की राशि घटाकर चालीस हजार लेने पर सहमत हो गया था।आज 16 अक्टूबर 2025को शिकायतकर्ता बढ़ाई से जब वायरमैन राजेश रामप्रसाद सरोज रिश्वत की राशि 40,000रुपए ले रहे थे पालघर ब्यूरो ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *