Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

1.4 करोड़ रुपये के ब्राउन शुगर के साथ मालदा में महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

गिरफ्तार आरोपित

मालदा, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मालदा जिले में सोमवार दोपहर लगभग दो बजे पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.4 करोड रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कंचन देवी (35) के रूप में हुई है जो बिहार के नाथनगर की रहने वाली है।

आरोप है कि वह ब्राउन शुगर के एक किलो 343 ग्राम के साथ टोटो द्वारा कालीचक से फरक्का जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे जब पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा 18 हजार 250 रुपये नगद भी बरामद किया गया। इस नशीली पदार्थ की स्थानीय बाजार कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में खास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर विशेष मामला दर्ज किया है।

मालदा जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव ने कहा कि यह गिरफ्तारी जिले में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ हमारी निरंतर कार्रवाई का हिस्सा है। हम इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपराधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। जनता से अपील है कि वे ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को तत्परता से दें ताकि हम मालदा को नशा मुक्त बना सकें।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *