Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

इंदौर: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

इंदौर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां ईजाल के दौरान उसकी माैत हाे गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आत्महत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कर्मा नगर बाणगंगा निवासी निकिता परमार (35) पत्नी मुकेश परमार शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास घायल हालत में मिली थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को महिला के पास से मोबाइल मिला, जिसके जरिए कन्नोद में रहने वाले उसके भाई को सूचना दी गई। भाई ने इंदौर में रहने वाले रिश्तेदार काे जानकारी दी। इसके बाद उन्हाेंने पति मुकेश को फोन पर संपर्क किया और निकिता की जानकारी ली। पति मुकेश ने फाेन बताया कि वह कमरे में नहीं है, शायद बाहर गई होगी। जब वह बाहर आया तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला।

परिजनों के मुताबिक, निकिता रात में अपने तीन माह के बेटे के साथ कमरे में सोई थी। वह कब घर का दरवाजा बाहर से बंद कर निकल गई, इसकी किसी को भनक नहीं लगी। महिला का घर घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। पति मुकेश ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही निकिता मायके से लौटकर आई थी और उसे किसी तरह की बीमारी भी नहीं थी। रात में भी दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई थी। परिवार ने बताया कि निकिता की शादी को करीब 13 साल हो चुके थे और काफी मन्नतों के बाद उन्हें तीन माह का बेटा हुआ था। पति और ससुर सिलाई का काम करते हैं। सूचना मिलने के बाद कन्नोद से परिजन इंदौर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *