चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Prayagraj के फूलपुर थाने की फोटो

Prayagraj, 01 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले में स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के भुलई का पूरा गांव के समीप Monday को चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की‌.

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में फूलपुर थाना क्षेत्र के सरवाडीह गांव निवासी उम्मतुन निशा 70 पत्नी जलील अहमद की मौत हुई है. हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतका के बेटे निजामुद्दीन ने बताया कि वह तबियत खराब होने से बीते कुछ दिनों से भुलई का पूरा गांव स्थित मजार पर रह रही थी. Monday सुबह घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में सड़क के किनारे खड़ी थी. इस दौरान इफको के चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a Comment