Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत के गोहाना में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

सोनीपत: मृतक नरेश देवी का फाइल फोटो

सोनीपत, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत जिले में हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से एक महिला

की मौत हो गई। घटना गोहाना–सफीदो मार्ग पर गांव जागसी के पास

हुई। हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हाे गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले

गोहाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हालत नाजुक होने पर खानपुर कलां महिला

मेडिकल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

गांव जागसी निवासी कपूर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया

कि वह अपनी पत्नी नरेश देवी के साथ बकरियां चराने गया था। गोहाना-सफीदो मार्ग पर एक

पेट्रोल पंप के पास एक किसान ईख छील रहा था। नरेश देवी पशुओं के लिए ईख का चारा लेकर

सड़क किनारे लौट रही थी। इसी दौरान गोहाना की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही हरियाणा

रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नरेश देवी सड़क किनारे गिर गई और

गंभीर रूप से घायल हो गई।

आरोप है कि बस चालक बिना रुके आगे निकल गया, हालांकि कुछ दूरी

पर गांव के अड्डे पर बस रोक दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर कपूर सिंह वहां पहुंचा, जहां

बस के भीतर चालक मौजूद मिला। बस पर हरियाणा रोडवेज जींद लिखा था। चालक ने अपना नाम

मनोज और निवास गांव चुलियाना बताया।

परिजन घायल महिला को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल गोहाना ले

गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे खानपुर कलां महिला मेडिकल रेफर कर दिया।

वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई।

पुलिस चौकी बुटाना से टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए।

थाना बरोदा में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम

करवाकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया है। मामले में बस चालक की लापरवाही और नशे की

आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *