Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच घायल

दक्षिण 24 परगना, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मंगलवार सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थानांतर्गत शिवगंज इलाके में हुए एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला का नाम रीता मंडल (29) है। मृत महिला और सभी घायल बाघाजतिन के पाटुली, बारुईपुर के उत्तर लालपोल और कैनिंग के तालदी इलाके के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, एक टोटो और एक कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि रीता मंडल की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को रक्तरंजित अवस्था में बासंती ब्लॉक ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान सुरजीत मंडल, बापन बारुई, रिंकु बारुई, सहदेव दत्ता और विकास विश्वास के तौर पर हुई है। सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले कैनिंग महकमा अस्पताल और बाद में कोलकाता के चित्तरंजन अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *