Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

जयपुर में महिला की हत्या, शव बोरे में भरकर मकान के पोर्च में फेंका

जयपुर हत्या

जयपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने करीब 50 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद किया और एक मकान के पोर्च में फेंक दिया। तेज दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई।

सूचना मिलने पर शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस के अनुसार महिला का शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से यहां लाकर फेंका गया।

एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह ने बताया कि सुभाष कॉलोनी स्थित परशुराम पार्क के पास एक मकान के पोर्च से मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बदबू आने की सूचना मिली थी। मकान में रहने वाले लोगों और पड़ोसियों ने जब देखा तो बोरे में महिला का शव पड़ा मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *