
-महिला की हत्या की जताई आशंका
गुरुग्राम, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . यहां इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के पास मिट्टी में एक महिला का शव दबा हुआ मिला. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मौके पर काफी भीड़ लग गई. शव मिलने की सूचना पर सेक्टर-29 Police Station से पुलिस टीम मौके पर पहुंची. महिला का शव कब्जे में लिया. मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने sunday को बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पर लेजरवैली पार्क के पास मिट्टी में कुछ दबा हुआ लोगों ने देखा. लोगों ने इसकी सूचना सेक्टर-29 Police Station में दी. पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने मिट्टी हटवाकर देखा तो एक महिला का शव दबा हुआ था. महिला की उम्र करीब 35 साल बताई गई है. महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले. प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि महिला की गला दबाकर हत्या करके शव को यहां दबा दिया गया. पुलिस का यह भी कहना है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है और उसे यहां रात के समय पर में दबा दिया गया. पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा दिया है. पुलिस प्रक्ता संदीप कुमार ने sunday को बताया कि आसपास के Police Station में महिला के गायब होने की सूचनाओं की जानकारी ली जा रही है. उसी के आधार पर महिला की पहचान संभव है. क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
(Udaipur Kiran)
