
ग्वालियर, 12 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के ग्वालियर में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतिपोषण) अधिनियम 2013 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से बाल भवन के सभागार में आयोजित की गई है.
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी उपासना राय ने सभी कार्यालय प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने कार्यालय में गठित आंतरिक परिवाद समिति के अध्यक्ष एवं दो सदस्यों को कार्यशाला में उपस्थित होने के लिये निर्देशित करें.
(Udaipur Kiran) तोमर
