Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

महिला एवं बाल विकास अधिकारी और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ₹10,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 4 सितंबर (Udaipur Kiran News)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी (उप निदेशक) सत्यनारायण नावरिया और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हरिओम रावत को ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Jhalawar bribery case

एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि ब्यूरो कोटा चौकी को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसका निजी वाहन जनवरी से मई 2025 तक कार्यालय सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग, झालावाड़ में अनुबंधित था।

भुगतान का बिल पास कराने के लिए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हरिओम रावत और अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे उप निदेशक सत्यनारायण नावरिया ने रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता को धमकी दी गई कि यदि राशि नहीं दी गई तो उसके खिलाफ रिकवरी निकाली जाएगी और भविष्य में वाहन का अनुबंध भी रद्द कर दिया जाएगा।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों अधिकारियों को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *