साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में मनाया गया महिला दिवस

उदयपुर, 7 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन साईं तिरुपति विश्वविद्यालय, उमरदा में किया गया, जिसमें NSS Cell के तत्वावधान में वेंकटेश्वरा कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. प्रशांत नाहर के साथ-साथ डॉ. चंद्र माथुर, डॉ. सरिता कांत, डॉ. एस. एम. युनूस, डॉ. प्रीति मल्होत्रा और अन्य महिला चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ, छात्र और अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे.

इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं की गरिमा, उनके अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व और महिलाओं के लिए सम्मान और समान अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

कार्यक्रम का सफल आयोजन NSS यूनिट इंचार्ज डॉ. लक्ष चौबिसा, NSS स्वयंसेवकों और वेंकटेश्वरा कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के स्टाफ के सहयोग से किया गया. सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए मिलकर काम किया.

NSS Cell के समन्वयक दीपक टेली ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान बढ़ाने के लिए आयोजित किए जाते हैं.

Leave a Comment