अमन को पुनः अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी कर मनाया जश्न

अमन गर्ग का स्वागत करते हुए

हरिद्वार, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) . अमन गर्ग को फिर से हरिद्वार महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर मायापुर स्थित यूनियन कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.

अमन गर्ग ने संगठन द्वारा दोबारा विश्वास जताने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस को एकजुट कर संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर अभी से बूथ स्तर पर तैयारी शुरू करनी होगी. अमन गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के कार्यों को बताएं. उन्होंने कहा कि आज देश का चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं और राज्यों में अलोकतांत्रिक सरकारें बना रहे है.

स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर, वरुण बालियान, मनोज सैनी, संजय सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद नोमान अंसारी, पार्षद विवेक भूषण विक्की, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, यागिक वर्मा, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे.

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Leave a Comment