Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

चम्पावत में सुशासन को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यशाला

सुशासन कार्यशाला में उपस्थित जिला अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी

चंपावत, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर, 2025 कार्यक्रम के तहत चम्पावत के जिला सभागार में एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनपद में सुशासन की अवधारणा को मजबूत करना, प्रशासनिक नवाचारों को बढ़ावा देना और विकास योजनाओं के प्रभावी व पारदर्शी क्रियान्वयन के साथ-साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यशाला में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश चंद पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर पंचेश्वर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पाठक ने अधिकारियों से जनभावनाओं और अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित कार्य समय से अधिक समय देकर जनसेवा करने की अपील की।

जनपद @ 100 विषय पर आधारित इस कार्यशाला में मत्स्य पालन, उद्यान, कृषि, पशुपालन, डेयरी, उद्योग, पर्यटन, सड़क और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, पिछले पांच वर्षों में जनपद में लागू की गई सुशासन संबंधी श्रेष्ठ प्रथाओं पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें एक सूचनात्मक फिल्म का प्रदर्शन भी शामिल था।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन पर जनता का विश्वास बनाए रखना ही सुशासन का मूल आधार है। उन्होंने सभी अधिकारियों को नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने और सुशासन की भावना को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर परियोजना अधिकारी विम्मी जोशी सहित कई अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *