Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

चार अक्टूबर को ‘आखर’ में लेखक डॉ राजेश कुमार व्यास होंगे रूबरू

4 अक्टूबर को ‘आखर’ में लेखक डॉ राजेश कुमार व्यास होंगे रूबरू

जयपुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन और प्रभा खेतान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम आखर में लेखक डॉ. राजेश कुमार व्यास की पुस्तक कथूं-अकथ का विमोचन किया जायेगा। साथ ही, लेखक डॉ राजेश कुमार व्यास की साहित्यिक यात्रा पर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी उनके साथ संवाद करेगें। यह कार्यक्रम शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को शाम 4.30 बजे होटल आईटीसी राजपूताना में आयोजित किया जायेगा। आखर में इससे पहले भी राजस्थानी भाषा के साहित्यकारों आईदान सिंह भाटी, तेजसिंह जोधा, मधु आचार्य, सत्यदेव संवितेंद्र, मनोहर सिंह राठौड़, जितेन्द्र कुमार निर्मोही, उपेंद्र अणु, कृष्ण कल्पित, गजादान चारण सहित अनेक साहित्यकारों से संवाद किया जा चुका है।

कला, संस्कृति और भारतीय परंपराओं पर राजस्थानी और हिन्दी दोनों भाषाओं में अपनी लेखनी चलाने के लिए डॉ. राजेश कुमार व्यास को अनेक सम्मान मिल चुके हैं। केन्द्रीय साहित्य अकादमी का सर्वोच्च सम्मान उनकी पुस्तक ‘कविता देवै दीठ’ के लिए मिला है। डॉ. व्यास को इसके पूर्व राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति अकादमी के ‘गणेशीलाल व्यास उस्ताद ‘पद्य’ पुरस्कार के साथ ही भारत सरकार का प्रतिष्ठित ‘राहुल सांकृत्यायन’ पुरस्कार, राजस्थान सरकार की ओर से उत्कृष्ट लेखन पुरस्कार और राजस्थान भाषा विभाग से ‘भाषा सेवी’ सम्मान भी मिल चुका है। डॉ. व्यास की हिन्दी और राजस्थानी साहित्य की विभिन्न विधाओं में अब तक 20 से अधिक कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें राजस्थानी कविता संग्रह ‘जी रैयो मिनख’, ‘कविता देवै दीठ’ और ‘दीठ रै पार’ काफ़ी लोकप्रिय रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *