Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

धर्मेंद्र की याद में फिर लौटेगी ‘यमला पगला दीवाना’

धर्मेंद्र - फोटो सोर्स एक्स

पिछले महीने 24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के 89 वर्ष की उम्र में निधन से सिनेमा जगत को गहरा आघात लगा। परिवार और प्रशंसक अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। इसी बीच खबर है कि उनकी लोकप्रिय फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। सनी देओल और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म की रि-रिलीज के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

री-रिलीज की बनी योजना

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ‘यमला पगला दीवाना’ को दोबारा रिलीज करना उस कलाकार के प्रति सम्मान होगा, जिसने सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी। सूत्र के अनुसार फिल्म ज्यादा पुरानी नहीं है और अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी व पारिवारिक मनोरंजन के चलते अब भी दर्शकों को आकर्षित कर सकती है। पहले इसे 19 दिसंबर को दोबारा रिलीज करने की योजना थी।

अब इस तारीख पर नजर

सूत्र ने आगे बताया कि ‘धुरंधर’ की लोकप्रियता को देखते हुए रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। फिल्म के अधिकार रखने वाले एनएच स्टूडियोज अब इसे 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में उतारने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला आने वाले दिनों में लिया जाएगा। समीर कर्णिक के निर्देशन में बनी ‘यमला पगला दीवाना’ में धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटों की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की सफलता के बाद 2018 में इसका दूसरा भाग भी दर्शकों के सामने आया था। अब इसकी दोबारा रिलीज को धर्मेंद्र के सिनेमाई सफर को याद करने का एक भावनात्मक अवसर माना जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *