
नाहन, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Himachal Pradesh के सिरमौर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. Police Station काला अंब के एक मामले में हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत भगोड़ा घोषित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय कुमार (29 वर्ष), पुत्र रणवीर सिंह, निवासी गांव टस्का, तहसील रादौर, जिला यमुनानगर (Haryana) को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) नाहन द्वारा पूर्व में भगोड़ा घोषित किया गया था.
सिरमौर पुलिस की प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर टीम ने 4 अक्टूबर को विशेष कार्रवाई करते हुए विजय कुमार को यमुनानगर से धर दबोचा. अब आरोपी को 5 अक्टूबर को अदालत में पेश किया जाएगा.
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
