यशवन्तपुर-अजमेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 10 दिसम्बर को

यशवन्तपुर-अजमेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 10 दिसम्बर को

अजमेर, 8 दिसंबर(Udaipur Kiran) . हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए यशवन्तपुर-अजमेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है.

गाड़ी संख्या 06575, यशवन्तपुर-अजमेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 10 दिसम्बर 25 को (01 ट्रिप) यशवन्तपुर से 07.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.30 बजे अजमेर पहुॅचेगी. यह रेलसेवा मार्ग में यहलंका, धर्मवरम, ताटिचेर्ला, गुटंकल, वाडी, कलबुर्गी, सेलापुर, कुर्डुवाडी, दौंड़, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी , वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, , शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर व किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

इस रेलसेवा में 03 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे.

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Leave a Comment